हथुआ: हथुआ प्रखंड के समीप, विधायक और पूर्व जिप अध्यक्ष ने 10वें दिन चार पंचायतों के लोगों को सम्मानित किया
हथुआ राज पेट्रोलियम स्थित आवास पर कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय व पूर्व जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय के नेतृत्व में दसवे दिन बुधवार को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतिम चार पंचायत के लगभग 14 हज़ार ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। वहीं क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधायक व पूर्व जीप अध्यक्ष को सयुक्त रूप से माला पहनाकर सम्मानित किया।