हथुआ: मीरगंज सबेया पिकेट से दरभंगा तस्करी के दौरान 19 मवेशी जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार
मीरगंज थाने की पुलिस ने मीरगंज–समउर सड़क पर स्थित सबेया एयरपोर्ट पर स्थित पिकेट पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 19 पशुओं को जप्त किया है जबकि पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मीरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर के निर्देश पर पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक तेजी से आ रहा था। जिसपर तिरपाल लगा हुआ था। जिससे पुलिस ने पशु बरामद किया।