हथुआ: हथुआ के सारा इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, नगर उपाध्यक्ष सहित दर्जनों समाजसेवी हुए शामिल
हथुआ के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक सारा इंटरनेशनल स्कूल में मंगल वार के 10 बजे से शाम 4 बजे तक साइंस एक्जीविशन एवं फेस्ट का आयोजन किया गया। इस मेले में विद्यालय के बच्चो ने साइंस से रिलेटेड कई आधुनिक मॉडल्स एवं बॉडी पार्ट्स बनाकर लोगों को इसके बारे में समझाया था। दसवें वर्ग के एक क्षात्र परिवेश कुमार ने हीमोडायलिसिस सिस्टम बनाये।