हथुआ: हथुआ में SDPO के नेतृत्व में थानाध्यक्षों की क्राइम मीटिंग हुई
हथुआ स्थित अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में हथुआ SDPO के नेतृत्व में हथुआ अनुमंडलीय क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षो के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें हथुआ, मीरगंज, उचकागाँव, श्रीपुर, फुलवरिया, भोरे, विजयीपुर, कटेया थानो के थानाध्यक्ष शामिल हुए। वरीय पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन हेतु सभी थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया।