हथुआ: हथुआ नगर प्रशासन ने दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, बाजार में अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई
हथुआ बाजार में अस्थायी दुकानदारों द्वारा लगातार दिन-प्रतिदिन सड़क,नाले पर अपनी दुकान लगाकर अपनी व्यवसाय चलाते आ रहे है, जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को ट्रैफिक को लेकर काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। जिसको देखते हुए नगर प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया लेकीन इसके बावजूद भी दुकानदारों के द्वारा सड़क/नालो से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।