हथुआ: कुचायकोट विधायक और पूर्व जीप अध्यक्ष ने हथुआ में चार पंचायतों के 15 हजार लोगों को किया सम्मानित
हथुआ राज पेट्रोलियम स्थित आवास पर कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय व पूर्व जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय के नेतृत्व में नौवे दिन मंगलवार को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के चार पंचायत के लगभग 15 हज़ार ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। वहीं क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधायक व पूर्व जीप अध्यक्ष को 20 किलो वजनी माला पहनाकर सम्मानित किया।