आज़मगढ़: एदिलपुर नहर के पटरी पर मिली थी बुजुर्ग की लाश, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना के एदिलपुर में नहर के किनारे पटरी पर सोमवार को अलसुबह बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली थी। हाथ में खुरपी और गले में चोट का निशान था। पुलिस ने शव को लावारिस के रूप में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शाम को शव की शिनाख्त अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल निवासी 72 वर्षीय लाल गुलाल मौर्य के रूप में की गई। 21 जुलाई की रात में सोए हुए थे।