आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा अब किसानों को प्रतिदिन 10 की बजाय 16 घंटे मिलेगी बिजली, CM को दिया धन्यवाद
सोमवार को शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में CM की मीटिंग से बाहर आनेके बाद मामले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि कई विभागों योजनाओं के साथ ही उनके ऊर्जा विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिदिन अभी तक विद्युत की जो 10घंटे की आपूर्ति किसानों को हो रही थी अब उसको CM ने 16घंटे करने की छूट दे दी है। जिससे किसानों को राहत होगी।