आज़मगढ़: सुहवल बाजार के आगे करहाँ रोड पर अवैध तमंचा कारतूस के साथ 02 चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के सुहवल बाजार के आगे करहाँ रोड पर अवैध तमंचा कारतूस के साथ 02 चोर गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। बता दें कि दिनांक 20 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा मिग्रेश यादव पुत्र राम समुझ यादव ग्राम सुहवल पोस्ट परासी थाना जहानागंज द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। वादी का इंजन चोरी हो गया था।