आज़मगढ़: रजादेपुर में शव लेकर अंतिम संस्कार को जा रहा पिकअप वाहन बाइक को बचाने में पलटा, 10 जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजादेपुर में सोमवार को दिन में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में पिकअप वाहन सवार दस लोग जख्मी हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ़ निवासी व्यक्ति की मौत के बाद परिजन समेत अन्य लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए मऊ जनपद के दोहरीघाट मुक्तिधाम स्थल पर ले जा रहे थे।