आज़मगढ़: BJP MLC रामसूरत राजभर ने कलेक्ट्रेट में कहा अधिकारी समस्याओं को नहीं सुन रहे, थाने से लेकर तहसील तक नहीं हो रही सुनवाई
आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग मुख्यमंत्री की बैठक हुई थी। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किए जाने को लेकर भाजपा के एमएलसी रामसूरत राजभर ने कुछ मामलों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया और शिकायत की।