आज़मगढ़: आजमगढ़ में रिश्तेदार बनकर इलाज के नाम पर ₹25000 की ठगी, फोनपे का वॉइस मैसेज अपडेट करने के नाम पर ₹27000 की ठगी, हुए वापस
आजकल जिस प्रकार से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से लोगों को तमाम झंझटों से छुटकारा मिल रहा है वहीं थोड़ी सी चूक होने पर साइबर ठग खातों से हजारों रुपए एक साथ गायब कर दे रहे हैं। ऐसा ही मामला आजमगढ़ में आया। जिसमें रिश्तेदार बनकर ₹25000 की ठगी पीड़ित से कर ली गई। जबकि एक अन्य मामले में फोन पे के वॉइस मैसेज अपडेट करने के नाम पर खाते से ₹27000 साइबर ठग ने उड़ा लिए।