जींद: भूपेंद्र नगर कॉलोनी में बुजुर्ग व महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में रेणू ने कहा कि 30 मार्च को दलशेर, मिथुन, कमला व पूजा उनके घर में आ गए और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी रानी देवी ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार को नामजद करते हुए जांच शुरू की।