जींद: सिंघवी खेड़ा गांव में सड़क किनारे खड़े 4 वर्षीय बच्चे को डाक पार्सल के कैंटर ने कुचला, हुई मौत
पुलिस को दी शिकायत में हथवाला गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप ने कहा कि उसकी साली राखी गांव सिंधवीखेड़़ा में शादीशुदा है। वह 31 मार्च को परिवार समेत गांव सिधवीखेड़ा में साली राखी के घर पर प्रोग्राम में आया हुआ था। समय करीब रात सवा नौ बजे उसका बेटा दीपांशु मकान के बाहर सडक़ की साइड में खड़ा था। उसी समय डाक पार्सल के कैंटर ने लापरवाही से चलाकर दीपांशु को कुचल दिया।