जींद: बाजार में खरीदारी करने गई श्याम नगर कॉलोनी की महिला का ₹11000 की नगदी समेत पर्स चोरी
श्याम नगर कालोनी निवासी अलका ने बताया कि वह 30 मार्च को साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। वापस आते समय वह बाजार में अंकुश चाट भंडार में खाना खाने के लिए गई थी, लेकिन अपने पर्स को वहीं दुकान में भूल गई। जब दस मिनट बाद वापस दुकान पर आए और पर्स के बारे में पूछताछ की, लेकिन पर्स नहीं मिला। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।