जींद: शहर के बस अड्डे के बाहर सड़क पार कर रहे 14 वर्षीय किशोर की स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से मौत
14 वर्षीय हंसकुमार अपनी नानी के साथ गोहाना जाने के लिए निकला था। जब वह बस अड्डे के बाहर पहुंचे तो बस चालक ने उनको गलत दिशा में बस अड्डे के सामने शराब के ठेके के सामने उतार दिया। इस दौरान बस अड्डे पर जाने के लिए जब वह सडक़ को पार कर रहे थे तो रोहतक की तरफ से आई एक स्कार्पियो गाड़ी ने हंसकुमार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इसमें किशोर की मौत हो गई।