जींद: सीआरएसयू के सिक्योरिटी गार्ड की खांडा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हुई मौत
सीआरएसयू में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत खांडा गांव निवासी सोनू ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से घायल हो गया। जहां से राहगीरों की सहायता से घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।