जींद: ओलावृष्टि से नुकसान के लिए 6 अप्रैल तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करें किसान-डीसी
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि पिछले दिनों ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। किसान अपनी फसल में हुए नुकसान को इस पोर्टल पर अपलोड करें। नुकसान को दर्ज करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है। किसान द्वारा फसल के नुकसान को अपलोड करने के बाद कृषि विभाग द्वारा उसका सत्यापन करवाया जाएगा।