लखीसराय: लखीसराय के एक व्यावसायिक परिसर में जन सुराज पार्टी ने पत्रकारों के लिए होली मिलन समारोह का किया आयोजन
सोमवार की अपराह्न 2 बजे लखीसराय के व्यावसायिक परिसर में रंगों का त्योहार होली को लेकर जन सुराज पार्टी द्वारा पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित सागर,मुख्य प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी ने जन सुराज पार्टी के उद्देश्यों की जानकारी साझा किया.