डुमरांव: छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा, समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए
Dumraon, Buxar | Nov 10, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न छठ घाटों का पुलिस पदाधिकारियों और कार्यपालक दंडाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।