डुमरांव: मठिला गांव में पुलिस ने हेरोइन के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, हेरोइन की दो पुड़िया बरामद
Dumraon, Buxar | Feb 19, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हेरोइन के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मठिला गांव निवासी जयप्रकाश के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से दो पुड़िया हेरोइन बरामद की है।