डुमरांव: पुराना भोजपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से 52 वर्षीय किसान जख्मी, चालक चिन्हित, किसान का इलाज जारी
Dumraon, Buxar | Feb 19, 2026 पुराना भोजपुर बाजार के समीप एक बेतरतीब तरीके से चल रहे ई-रिक्शा की टक्कर से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान पुराना भोजपुर के उत्तर टोला निवासी राम पूजन यादव उम्र 53 साल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह गुरुवार की सुबह 11 बजे अपने खेत नावाडेरा जाने के लिए घर से निकले थे।