डुमरांव स्थित बुनियाद केंद्र में अनुमंडल क्षेत्र के 24 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण शुक्रवार की दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक अनीता कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर लाभुकों को रवाना किया।