सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल हुईं कल्पना सोरेन, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
झामुमो के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन शामिल हुईं। उन्होंने सोनू भैया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कल्पना सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन सभी के लिए गहरी व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सोनू भैया का स्नेह, अपनापन और साथ हमेशा लोगों की यादों में बना रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी पत्नी सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा— भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
#SudivyaKumarSonu #KalpanaSoren #JMM #Jharkhand #JharkhandNews #Giridih #JMMNews #SudivyaSonu #श्रद्धांजलि #द्वादशकर्म #झारखंड_न्यूज़ #लोकतंत्रभारत #LoktantraBharat
Bariyatu, Latehar | Sep 17, 2026