झारखंड में कुछ कैदियों की होगी रिहाई, सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में लिया गया फैसला
#रांची :- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक हुई। बैठक में कैदियों की रिहाई से जुड़े मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद कुछ कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी और कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि रिहा होने वाले कैदियों के पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य और समाज में सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए काउंसलर और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाए। जरूरत पड़ने पर उनके उपचार की भी व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य उद्देश्य रिहा होने वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है।
#HemantSoren #Jharkhand #JharkhandNews #HemantSorenNews #RanchiNews #PrisonersRelease #JharkhandGovernment #BreakingNews #LatestNews #JharkhandUpdates #झारखंड_समाचार #हेमंत_सोरेन #रांची_न्यूज #लोकतंत्र_भारत