पुलिस टीम ने बुचुआ नाला के किनारे करीब 10 डिसमिल वन भूमि पर छापेमारी की। इस दौरान कथित तौर पर जमीन की जुताई कर पोस्ता की बुआई करा रहे दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वहां से 500 ग्राम पोस्ता बीज भी बरामद किया।
एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि जिले में अफीम की अवैध खेती किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन भूमि पर अतिक्रमण कर नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट और वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
#Chatra #ChatraNews #ChatraPolice #JharkhandNews #JharkhandPolice #Lawalong #AfimKheti #OpiumCultivation #PoppySeeds #DrugSmuggling #NDPSAct #IllegalCultivation #ForestLand #PoliceAction #TwoArrested #SPAnimeshNathani #CrimeNews #BreakingNews #JharkhandCrime #NashaMuktJharkhand #LoktantraBharat #लोकतंत्रभारत #चतरा #झारखंडसमाचार #चतरा_पुलिस #अफीम_की_खेती #पुलिस_कार्रवाई
Bariyatu, Latehar | Nov 14, 2026