Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

12 लाख की लकड़ी चोरी में नया मोड़, SHO के बयान से प्रशासनिक मिलीभगत की खुली पोल . #हरदोई: अतरौली थाना क्षेत्र के भाटपुर गांव में करीब 12 लाख रुपये की लकड़ी चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित किसान बाबूराम शुक्ला ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित के अनुसार आज मंगलवार को वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। उनका दावा है कि एसपी ने अतरौली थाना प्रभारी से फोन पर पूछा कि चोरी की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्यों छोड़ा गया और अब तक आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस पर थाना प्रभारी ने जवाब दिया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को "एसडीएम संडीला के निर्देश पर छोड़ा गया।" हालांकि, इस कथित बातचीत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अब इस प्रकरण में प्रशासन का पक्ष सामने आने का इंतजार है, जिससे पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। #रिपोर्ट: अखिल सिंह चंदेल

Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2026

MORE NEWS

जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण, बंदियों को अधिकारों और प्ली-बार्गेनिंग की दी जानकारी

हरदोई उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के संरक्षण एवं अनुमति से सोमवार को जिला कारागार हरदोई में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया तथा बंदियों को उनके अधिकारों एवं प्ली-बार्गेनिंग (Plea Bargaining) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदी, जो निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण उनके मुकदमों की निःशुल्क पैरवी के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जेल प्रशासन को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने सभी बैरकों में पर्याप्त मात्रा में घड़ों में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त संख्या में पंखे लगाए जाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह, अलका, अनीश यादव, नरेश चन्द्र, सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, मुकुल शुक्ला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण, बंदियों को अधिकारों और प्ली-बार्गेनिंग की दी जानकारी हरदोई उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के संरक्षण एवं अनुमति से सोमवार को जिला कारागार हरदोई में निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया तथा बंदियों को उनके अधिकारों एवं प्ली-बार्गेनिंग (Plea Bargaining) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदी, जो निजी अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण उनके मुकदमों की निःशुल्क पैरवी के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जेल प्रशासन को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने सभी बैरकों में पर्याप्त मात्रा में घड़ों में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त संख्या में पंखे लगाए जाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह, अलका, अनीश यादव, नरेश चन्द्र, सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, मुकुल शुक्ला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल

हरदोई हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पैदल चल रहे अधेड़ और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 9 बजे सतौथा गांव के पास हुई। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव निवासी अश्विनी (22 वर्ष) अपनी बाइक से सवायजपुर एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान, सतौथा गांव निवासी कुसुम अग्निहोत्री (50 वर्ष) सर्विस लेन पर धान की रोपाई के बाद सड़क पर पड़े अपने 'जीन पाइप' एकत्र कर रहे थे।​भीषण टक्कर में दोनों हुए घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अश्विनी का संतुलन बिगड़ने से उसने सड़क पर पाइप समेट रहे कुसुम अग्निहोत्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक और पैदल चल रहे अधेड़, दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।​अस्पताल में चल रहा उपचार हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को हरपालपुर CHC पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हरदोई हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पैदल चल रहे अधेड़ और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 9 बजे सतौथा गांव के पास हुई। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव निवासी अश्विनी (22 वर्ष) अपनी बाइक से सवायजपुर एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान, सतौथा गांव निवासी कुसुम अग्निहोत्री (50 वर्ष) सर्विस लेन पर धान की रोपाई के बाद सड़क पर पड़े अपने 'जीन पाइप' एकत्र कर रहे थे।​भीषण टक्कर में दोनों हुए घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अश्विनी का संतुलन बिगड़ने से उसने सड़क पर पाइप समेट रहे कुसुम अग्निहोत्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक और पैदल चल रहे अधेड़, दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।​अस्पताल में चल रहा उपचार हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को हरपालपुर CHC पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2026

खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, नशे की लत से परेशान था मृतक 

हरदोई लोनार। कोतवाली क्षेत्र के दुधिया भुड़िया गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक का शव अपने खेत में शीशम के पेड़ से लटका देखा। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र स्व. बालकराम के रूप में हुई है। शव उसकी मां की साड़ी के पल्लू के फंदे से लटका हुआ पाया गया।​परिजनों ने बताई नशे की लत परिजनों के अनुसार, महेंद्र सोमवार देर शाम से घर से गायब था। उसकी वृद्ध मां रामश्री पूरी रात उसे तलाशती रहीं, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो परिवार को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई अवधेश ने बताया कि महेंद्र लंबे समय से नशे की गंभीर लत का शिकार था। इसी लत के कारण उसके व्यवहार में बदलाव और घर में अक्सर तनाव रहता था। नशे की आदत की वजह से ही उसका विवाह भी नहीं हो पाया था।सूचना मिलते ही लोनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोनार कोतवाल सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।​महेंद्र चार भाइयों में तीसरा था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। युवक के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, नशे की लत से परेशान था मृतक हरदोई लोनार। कोतवाली क्षेत्र के दुधिया भुड़िया गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक का शव अपने खेत में शीशम के पेड़ से लटका देखा। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र स्व. बालकराम के रूप में हुई है। शव उसकी मां की साड़ी के पल्लू के फंदे से लटका हुआ पाया गया।​परिजनों ने बताई नशे की लत परिजनों के अनुसार, महेंद्र सोमवार देर शाम से घर से गायब था। उसकी वृद्ध मां रामश्री पूरी रात उसे तलाशती रहीं, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो परिवार को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई अवधेश ने बताया कि महेंद्र लंबे समय से नशे की गंभीर लत का शिकार था। इसी लत के कारण उसके व्यवहार में बदलाव और घर में अक्सर तनाव रहता था। नशे की आदत की वजह से ही उसका विवाह भी नहीं हो पाया था।सूचना मिलते ही लोनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोनार कोतवाल सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।​महेंद्र चार भाइयों में तीसरा था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। युवक के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2026