गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल
हरदोई हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पैदल चल रहे अधेड़ और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 9 बजे सतौथा गांव के पास हुई। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव निवासी अश्विनी (22 वर्ष) अपनी बाइक से सवायजपुर एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान, सतौथा गांव निवासी कुसुम अग्निहोत्री (50 वर्ष) सर्विस लेन पर धान की रोपाई के बाद सड़क पर पड़े अपने 'जीन पाइप' एकत्र कर रहे थे।भीषण टक्कर में दोनों हुए घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अश्विनी का संतुलन बिगड़ने से उसने सड़क पर पाइप समेट रहे कुसुम अग्निहोत्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक और पैदल चल रहे अधेड़, दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्पताल में चल रहा उपचार हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को हरपालपुर CHC पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2026