मेजा: टिकुरी में हुए हादसे में घायल छात्रा सिमरन को डीसीपी यमुनानगर ने दी ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि
Meja, Allahabad | Sep 29, 2024 टिकुरी के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ने साइकिल सवार चार छात्राओ को रौंद दिया था। जिसमें रिद्धि मिश्रा की मौके पर मौत हो गई थी। सिमरन सहित तीन छात्राएं घायल हो गई थी। सिमरन को दो घंटे बाद हाईवा के नीचे से निकाला गया था। जिसमें उसका हाथ काटने की नौबत है। ऐसे में डीसीपी यमुनानगर ने रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे सिमरन के इलाज हेतु ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि दिया।