Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
kosisamachaar
एक रील के लिए रियल लाइफ को दांव पर लगा दिया। घटनानेपाल के सीमांत जनपद कंचनपुर की है, महाकाली नदी के किनारे 15 वर्षीय सृष्टि सुनार वीडियो बना रही थी, पैर फिसला और महाकाली नदी में गिर गई। तलाश जारी है।
Kahara, Saharsa
| Sep 7, 2026
MORE NEWS
चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार.....see more
Kahara, Saharsa | Sep 7, 2026
📍सहरसा शहर में पीएनजी के कमर्शियल कनेक्शन की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया प्रथम कनेक्शन का शुभारंभ.. सहरसा शहर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा शहर के रेनबो रिसॉर्ट, डी.बी. रोड में जिले के प्रथम पीएनजी (Piped Natural Gas) कमर्शियल कनेक्शन का शुभारंभ किया गया। उक्त कनेक्शन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पारंपरिक ईंधन की तुलना में सुविधाजनक एवं अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन विकल्प है। कमर्शियल प्रतिष्ठानों में इसके उपयोग से सिलेंडर आधारित ईंधन की निर्भरता कम होगी तथा ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट, अस्पताल, संस्थान एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विशेष सुविधा प्राप्त हो सकती है। जिलाधिकारी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार की कार्ययोजना को गति देते हुए 31 मार्च 2027 तक सहरसा शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने कनेक्शन विस्तार के साथ-साथ सुरक्षा मानकों, उपभोक्ता सुविधा एवं सेवा की निरंतरता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा सहरसा में अब तक लगभग 1,200 घरों में घरेलू (Domestic) PNG कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। कमर्शियल कनेक्शन की शुरुआत के साथ अब पीएनजी की सुविधा को शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक विस्तारित करने की दिशा में भी कार्य प्रारंभ हो गया है। पीएनजी की उपलब्धता से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ईंधन भंडारण एवं सिलेंडर के बार-बार प्रबंधन की आवश्यकता में कमी, आपूर्ति की बेहतर सुविधा तथा स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इससे सहरसा शहर में ऊर्जा दक्षता, स्वच्छ ईंधन एवं आधुनिक शहरी सुविधाओं को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।
Kahara, Saharsa | Sep 7, 2026
बाढ़ प्रभावितों को राहत, सामुदायिक किचन से मिल रहा नियमित भोजन रिविलगंज प्रखंड की दिलिया रहीमपुर पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित साधु लाल पृथ्वी चंद प्लस टू हाई स्कूल में सामुदायिक किचन संचालित किया जा रहा है। यहाँ बाढ़ प्रभावित लोगों को नियमित रूप से भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील प्रयासों से प्रभावित परिवारों को राहत मिल रही है।
Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, प्रभावितों से की आत्मीय बातचीत सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश छपरा,07 सितंबर,2026। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर शहर स्थित स्काउट एंड गाइड सेंटर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रभावित लोगों के साथ भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें भोजन, आवासन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जान�
Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रयास। सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पशुओं को सुरक्षित आश्रय, चारा एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि बाढ़ की इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में कोई भी व्यक्ति और पशुधन असहाय न रहे। राहत एवं बचाव कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ निरंतर जारी है। जिला प्रशासन सारण — हर परिस्थिति में आपके साथ।
Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026
आगामी दिनांक 12.09.2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु छपरा में जागरूकता रथ रवाना। आम जनमानस को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार, 7 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सारण के प्रांगण में आगामी दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने और नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष 'प्रचार वाहन' (जागरूकता रथ) श्री अनंत सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशेष प्रचार वाहनो को रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री हम्बिर सिंह बाघेल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय; श्री सैयद मोहम्मद फ़ज़लूल बारी, जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम; श्री अनुराग कुमार त्रिपाठी,जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय; विशेष उत्पाद न्यायाधीश प्रथम, द्वितीय तृतीय; जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, श्री राजीव कुमार, तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, के अलावे पूर्णेन्दु रंजन, मुख्य लैड्स, एवं लैड्स कर्मी, DLSA कर्मी, एवं न्यायालय कर्मी और बिहार ग्रामीण बैंक के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करेगा। इसका मुख्य लक्ष्य आम नागरिकों को लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के आपसी समझौते के आधार पर त्वरित और निःशुल्क निष्पादन की जानकारी देना है। लोगों को यह समझाना कि लोक अदालत में सुलझाए गए मामलों की कोई अपील नहीं होती और इससे समय व धन दोनों की बचत होती है, एवं दीवानी मामलो का न्याय शुल्क भी वापस किया जाता है। लाउडस्पीकर और पंपलेट्स के माध्यम से बैंक ऋण, दीवानी मामले दवा वाद और अन्य समनीय मामलों के साथ ट्रैफिक चालान, बिजली, पानी बिल, वन विभाग से संबंधित (Compoundable) अपराधों के निपटारे के लिए प्रेरित करना है। वाहन को रवाना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि "लोक अदालत न्याय का वह द्वार है जहाँ कोई हारता नहीं, बल्कि दोनों पक्षों की जीत होती है।" उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को जादा से जादा आपसी सहमति से समाप्त कराएं।
Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, प्रभावितों से की आत्मीय बातचीत सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश छपरा,07 सितंबर,2026। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर शहर स्थित स्काउट एंड गाइड सेंटर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रभावित लोगों के साथ भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें भोजन, आवासन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पंजीकरण-सह-नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और शिविर में रह रहे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एवं शैक्षणिक शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं खान-पान के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां प्रभावित न हों तथा शिविरों में बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपलब्ध जांच एवं उपचार सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बीमार होने की स्थिति में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए परेशानी न हो। पशु चिकित्सा शिविर की भी जानकारी लेते हुए उन्होंने पशुओं के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ से हुई फसल क्षति का आकलन कराया जाएगा तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार समुचित मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में आपदा की स्थिति में सरकार पूरी तरह प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, चिकित्सा, पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद घर-घर जाकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने गंगा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा कि गंगा के स्ट्रेच को एक सीमा में बांधने के संबंध में केंद्रीय जल आयोग से भी बातचीत की गई है, ताकि प्रत्येक वर्ष बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में लगभग 17 से 18 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। फरक्का बराज से अभी लगभग 15 लाख क्यूसेक पानी का लगातार डिस्चार्ज हो रहा है। उन्होंने अगले दो-तीन दिनों में स्थिति में और राहत मिलने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आपदा से लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, सारण के जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026
बाइक सवार की ऐसी दुर्घटना अपने कभी नही देखी होगी..😃
Kahara, Saharsa | Sep 7, 2026