मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर में बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, प्रभावितों से की आत्मीय बातचीत
सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश
छपरा,07 सितंबर,2026। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर शहर स्थित स्काउट एंड गाइड सेंटर में संचालित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रभावित लोगों के साथ भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें भोजन, आवासन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था की जान�
Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026