बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रयास।
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पशुओं को सुरक्षित आश्रय, चारा एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रशासन की प्राथमिकता है कि बाढ़ की इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में कोई भी व्यक्ति और पशुधन असहाय न रहे।
राहत एवं बचाव कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ निरंतर जारी है।
जिला प्रशासन सारण — हर परिस्थिति में आपके साथ।
1 views | Saharsa, Bihar | Sep 7, 2026