बाढ़ प्रभावितों को राहत, सामुदायिक किचन से मिल रहा नियमित भोजन
रिविलगंज प्रखंड की दिलिया रहीमपुर पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित साधु लाल पृथ्वी चंद प्लस टू हाई स्कूल में सामुदायिक किचन संचालित किया जा रहा है।
यहाँ बाढ़ प्रभावित लोगों को नियमित रूप से भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशील प्रयासों से प्रभावित परिवारों को राहत मिल रही है।