मड़ावरा: मड़ावरा में अन्ना गौवंश से बाइक टकराई, ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क पर बैठे गौवंश से हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
मड़ावरा में बुधवार रात करीब 8 बजे ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क पर बैठे अन्ना गौवंश से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा पहुंचाया, जहां देर रात तक उसका इलाज चलता रहा।