समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1686,
दिनांक:-16/10/2026,
==================
पूर्णिया में मखाना किसानों और स्टॉक होल्डरों के साथ WDRA की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:-
कृषि प्रसार भवन, खुश्कीबाग (पूर्णिया) में शुक्रवार को वेअरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA) की टीम द्वारा मखाना की खेती और इसके प्रसंस्करण (Processing) से जुड़े किसानों एवं स्टॉक होल्डरों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन कृषि प्रसार भवन, खुश्कीबाग पूर्णिया में आहूत की गई।
इस उच्च स्तरीय बैठक में WDRA के उप निदेशक, परियोजना पदाधिकारी और स्टेट हेड मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, नाबार्ड के डीडीएम (DDM), विभिन्न बैंकों के वरीय कर्मी, कृषि अभियंत्रण के उपनिदेशक, जिला कृषि विपणन पदाधिकारी तथा बिहार राज्य भंडारण निगम के अधिकारी भी सम्मिलित थे। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से भारी संख्या में मखाना उत्पादक किसान, एफपीओ (FPO) सदस्य और स्थानीय उद्यमी उपस्थित थे।
e-NWR के माध्यम से आसान लोन पर चर्चा:--
बैठक के दौरान कंट्री वाइड कमोडिटी रिपोजिटरी लिमिटेड (CWCR) की कार्यप्रणाली पर विशेष जानकारी दी गई।
बताया गया कि यह संस्था WDRA से संबद्ध (Registered) वेयरहाउसों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराती है, जिससे वे इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रिसिप्ट (e-NWR) जनरेट कर सकें।
इस ई-रिसिप्ट (e-Receipt) का उपयोग करके किसान, FPO, मिलर और व्यापारी अपने जमा मखाना स्टॉक के एवज में बैंकों से बेहद सरल प्रक्रिया द्वारा और बहुत ही कम ब्याज दर पर सुरक्षित ऋण (Loan) प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026