Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
pcnews.com
पूर्णिया में मच्छरों पर लगेगा ब्रेक, 5 नई फॉगिंग मशीनें रवाना.. #Purnea #FoggingMachine #PurneaNews #MunicipalCorporation #MosquitoControl
Purnia East, Purnia
| Oct 16, 2026
#purnea
#foggingmachine
#purneanews
#municipalcorporation
#mosquitocontrol
MORE NEWS
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1686, दिनांक:-16/10/2026, ================== पूर्णिया में मखाना किसानों और स्टॉक होल्डरों के साथ WDRA की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:- कृषि प्रसार भवन, खुश्कीबाग (पूर्णिया) में शुक्रवार को वेअरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA) की टीम द्वारा मखाना की खेती और इसके प्रसंस्करण (Processing) से जुड़े किसानों एवं स्टॉक होल्डरों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन कृषि प्रसार भवन, खुश्कीबाग पूर्णिया में आहूत की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में WDRA के उप निदेशक, परियोजना पदाधिकारी और स्टेट हेड मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, नाबार्ड के डीडीएम (DDM), विभिन्न बैंकों के वरीय कर्मी, कृषि अभियंत्रण के उपनिदेशक, जिला कृषि विपणन पदाधिकारी तथा बिहार राज्य भंडारण निगम के अधिकारी भी सम्मिलित थे। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से भारी संख्या में मखाना उत्पादक किसान, एफपीओ (FPO) सदस्य और स्थानीय उद्यमी उपस्थित थे। e-NWR के माध्यम से आसान लोन पर चर्चा:-- बैठक के दौरान कंट्री वाइड कमोडिटी रिपोजिटरी लिमिटेड (CWCR) की कार्यप्रणाली पर विशेष जानकारी दी गई। बताया गया कि यह संस्था WDRA से संबद्ध (Registered) वेयरहाउसों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराती है, जिससे वे इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रिसिप्ट (e-NWR) जनरेट कर सकें। इस ई-रिसिप्ट (e-Receipt) का उपयोग करके किसान, FPO, मिलर और व्यापारी अपने जमा मखाना स्टॉक के एवज में बैंकों से बेहद सरल प्रक्रिया द्वारा और बहुत ही कम ब्याज दर पर सुरक्षित ऋण (Loan) प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जन सम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1690, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 ================== बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल संचालन हेतु दिनांक 16.10.2026 को आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह पूर्णिया में 14 जिला के माइक्रो प्रेक्षकों को कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में श्री प्रेम सिंह मीणा ऑब्जर्बर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 , एवं निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 सह आयुक्त प्रमंडल पूर्णिया श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से०, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के सफल संचालन हेतु स्वतंत और निष्पक्ष निर्वाचन के संचालन में माइक्रो प्रेक्षकों की बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। प्रेक्षण की प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए साधारण प्रेक्षक के सीधे नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में काम करेंगे। उक्त प्रशिक्षण में शामिल माइक्रो प्रेक्षकों को निर्वाचन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन आयोग के गाईड लाईन का अनुपालन करने का भी निर्देश दिया गया। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1691, दिनांक 16/10/2026, पूर्णिया में वीडियोग्राफर -फोटोग्राफर का प्रशिक्षण संपन्न, कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियाँ तेज:- *मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए रिकॉर्डिंग पर विशेष जोर, कर्मियों को दिए गए कड़े निर्देश* बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र–2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय, पूर्णिया में प्रभारी पदाधिकारी, जिला नजारात शाखा, जिला सूचना-विज्ञान पदाधिकारी एवं आई टी प्रबंधक, पूर्णिया द्वारा सभी वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। *निर्वाचन में रिकॉर्डिंग की अहम भूमिका* प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान केंद्रों पर मतदान की तैयारी, मतदान के दौरान की गतिविधियाँ, मतदाताओं की कतार, मतदान कर्मियों की उपस्थिति तथा मतदान समाप्ति के बाद की प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग किस प्रकार की जानी है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। *आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य* प्रतिनियुक्त कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि रिकॉर्डिंग के दौरान निष्पक्षता बनाए रखें, किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव में न आएँ और कोई भी महत्वपूर्ण गतिविधि कैमरे से छूटने न पाए। साथ ही रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता, कैमरा और बैटरी की पूर्व जाँच तथा रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। *समय पर उपस्थिति और दायित्व निर्वहन पर बल* पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर समय से पहुँचें और अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा। *निर्वाचन को शांतिपूर्ण बनाने का संकल्प* पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सभी वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर, एवं प्रभारी प #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1692, दिनांक 16/10/2026, ================== दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने महावीर चौक कसबा में रावण दहन स्थल का किया स्थल निरीक्षण:- दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी त्यौहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) पूर्णिया, श्री विग्नेश टी० ए० (भा०प्र०से०) द्वारा कसबा स्थित महावीर चौक पर रावण दहन स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल अधिकारी ने आयोजन स्थल पर विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा तथा आपातकालीन निकास मार्गों का जायजा लिया। प्रमुख निर्देश एवं बिंदु:- * सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था: पूजा एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिए गए। * भीड़ प्रबंधन: श्रद्धालुओं एवं आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुदृढ़ बैरिकेडिंग तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। * आपातकालीन तैयारी: अग्निशमन दल, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा दल को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए। एसडीओ सदर ने आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मना सकें। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026
अगर आप पूर्णिया या कटिहार क्षेत्र से हैं और नवरात्रि में कुछ खास और धमाकेदार करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए! क्योंकि रानीपत्रा में पहली बार होने जा रहा है — डांडिया बीट्स!
Purnia East, Purnia | Oct 16, 2026
सदर डीसीएलआर ने पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
Purnia East, Purnia | Oct 16, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 1685 दिनांक:- 16 अक्टूबर 2026 रबी महाभियान एवं अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित, पाँच महिला किसानो को किया गया सम्मानित:- कृषि विभाग, पूर्णिया के तत्वावधान में गुरुवार को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया के सभागार में रबी महाभियान एवं अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा• प्र• से•) थे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ तथा भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित महिला किसानों द्वारा भाग लिया गया । कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित कृषि पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने किसान चौपालों के नियमित आयोजन पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना जाए तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं स्पष्ट भाषा में किसानों तक पहुँचाया जाय। उर्वरकों की कालाबाजारी एवं बिक्री में अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। किसानों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने रबी मौसम में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक फसलों के साथ-साथ स्थानीय जलवायु, मिट्टी की प्रकृति, उपलब्ध संसाधनों एवं बाजार की मांग के अनुरूप वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने से कृषि जोखिम कम करने तथा किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएँ बढ़ती हैं। जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ के वैज्ञानिकों एवं भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राध्यापकों ने #pmnarendramodi #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026