समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 1685
दिनांक:- 16 अक्टूबर 2026
रबी महाभियान एवं अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित, पाँच महिला किसानो को किया गया सम्मानित:-
कृषि विभाग, पूर्णिया के तत्वावधान में गुरुवार को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया के सभागार में रबी महाभियान एवं अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा• प्र• से•) थे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ तथा भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित महिला किसानों द्वारा भाग लिया गया ।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित कृषि पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने किसान चौपालों के नियमित आयोजन पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना जाए तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं स्पष्ट भाषा में किसानों तक पहुँचाया जाय।
उर्वरकों की कालाबाजारी एवं बिक्री में अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
किसानों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने रबी मौसम में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक फसलों के साथ-साथ स्थानीय जलवायु, मिट्टी की प्रकृति, उपलब्ध संसाधनों एवं बाजार की मांग के अनुरूप वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने से कृषि जोखिम कम करने तथा किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएँ बढ़ती हैं।
जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ के वैज्ञानिकों एवं भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राध्यापकों ने
#pmnarendramodi
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026