समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1691,
दिनांक 16/10/2026,
पूर्णिया में वीडियोग्राफर
-फोटोग्राफर का प्रशिक्षण संपन्न, कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियाँ तेज:-
*मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए रिकॉर्डिंग पर विशेष जोर, कर्मियों को दिए गए कड़े निर्देश*
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र–2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय, पूर्णिया में प्रभारी पदाधिकारी, जिला नजारात शाखा, जिला सूचना-विज्ञान पदाधिकारी एवं आई टी प्रबंधक, पूर्णिया द्वारा सभी वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*निर्वाचन में रिकॉर्डिंग की अहम भूमिका*
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान केंद्रों पर मतदान की तैयारी, मतदान के दौरान की गतिविधियाँ, मतदाताओं की कतार, मतदान कर्मियों की उपस्थिति तथा मतदान समाप्ति के बाद की प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग किस प्रकार की जानी है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
*आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य*
प्रतिनियुक्त कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि रिकॉर्डिंग के दौरान निष्पक्षता बनाए रखें, किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव में न आएँ और कोई भी महत्वपूर्ण गतिविधि कैमरे से छूटने न पाए। साथ ही रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता, कैमरा और बैटरी की पूर्व जाँच तथा रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।
*समय पर उपस्थिति और दायित्व निर्वहन पर बल*
पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर समय से पहुँचें और अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा।
*निर्वाचन को शांतिपूर्ण बनाने का संकल्प*
पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सभी वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर, एवं प्रभारी प
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026