समाहरणालय पूर्णिया,
जन सम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1690,
दिनांक 16 अक्टूबर 2026
==================
बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल संचालन हेतु दिनांक 16.10.2026 को आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह पूर्णिया में 14 जिला के माइक्रो प्रेक्षकों को कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण में श्री प्रेम सिंह मीणा ऑब्जर्बर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 , एवं निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 सह आयुक्त प्रमंडल पूर्णिया श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से०, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया।
कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के सफल संचालन हेतु स्वतंत और निष्पक्ष निर्वाचन के संचालन में माइक्रो प्रेक्षकों की बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।
प्रेक्षण की प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए साधारण प्रेक्षक के सीधे नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में काम करेंगे।
उक्त प्रशिक्षण में शामिल माइक्रो प्रेक्षकों को निर्वाचन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन आयोग के गाईड लाईन का अनुपालन करने का भी निर्देश दिया गया।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026