समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1692,
दिनांक 16/10/2026,
==================
दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने महावीर चौक कसबा में रावण दहन स्थल का किया स्थल निरीक्षण:-
दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी त्यौहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) पूर्णिया, श्री विग्नेश टी० ए० (भा०प्र०से०) द्वारा कसबा स्थित महावीर चौक पर रावण दहन स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल अधिकारी ने आयोजन स्थल पर विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा तथा आपातकालीन निकास मार्गों का जायजा लिया।
प्रमुख निर्देश एवं बिंदु:-
* सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था: पूजा एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिए गए।
* भीड़ प्रबंधन: श्रद्धालुओं एवं आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुदृढ़ बैरिकेडिंग तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
* आपातकालीन तैयारी: अग्निशमन दल, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा दल को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए।
एसडीओ सदर ने आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मना सकें।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 16, 2026