जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
प्रेस विज्ञप्ति
*इस्माईलपुर प्रखंड में वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के तहत प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित*
इस्माईलपुर, दिनांक 31 अक्टूबर 2026।
प्रखंड कृषि कार्यालय, इस्माईलपुर में वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के अंतर्गत प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक (आत्मा), भागलपुर श्री प्रभात कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ममता कुमारी, सुश्री स्वाति कुमारी, श्री जगलाल पासवान एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक (आत्मा), भागलपुर श्री प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 26 अक्टूबर से इस्माईलपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में कृषि जनकल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेती की दिशा बदलने से खेतों की दशा में सुधार होगा तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती की पद्धतियों को अपनाने की अपील की। साथ ही केंचुआ खाद निर्माण, मशरूम उत्पादन, स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न जैसी फसलों की खेती, फसल विविधीकरण, समूह में खेती तथा एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) के माध्यम से विपणन जैसी गतिविधियों को अपनाकर कृषि तकनीकों में बदलाव लाने एवं अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. ममता कुमारी ने मृदा परीक्षण, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तथा फसलों में पोषक तत्वों का उचित मात्रा में एवं सही समय पर प्रयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, सुश्री स्वाति कुमारी ने खेतों में पोषण वाटिका विकसित करने तथा उसमें रासायनिक खाद के स्थान पर वेस्ट डीकंपोजर, गोबर खाद एवं केंचुआ खाद आदि का प्रयोग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। अंत में कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
Bhagalpur District Administration
#CMSamrat
#samratchoudhary
28 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 31, 2026