सोरांव: मऊ आइमा इलाके के उमरिया सारी में भूत-प्रेत को लेकर बीमार अधेड़ व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के उमरिया सारी निवासी माताफेर पुत्र स्व. जगदेव का आरोप है कि गांव के ही अजय कुमार व उनकी पत्नी भूत प्रेत को लेकर आए दिन गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हैं। वही मंगलवार की सुबह उसी बात को लेकर मारना पीटना शुरू कर दिए। जिससे उसे अंदरूनी चोटें आई। पूर्व से ही टीवी अस्पताल तेलियरगंज में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने नामजद शिकायत की।