बहादुरपुर: लोआम चौक पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार नवीन और उनकी प्रोफेसर पत्नी की मौत
सदर थाना क्षेत्र के लोआम चौक स्थित पानी टंकी के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के सत्घारा निवासी नवीन कुमार भंडारी (34) और उनकी पत्नी बबीता देवी (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार अपनी प्रोफेसर पत्नी बबीता देवी को लेने दरभंगा आए थे।