कनवास: राजकीय महाविद्यालय सभागार में पूर्व छात्र समिति की प्रथम बैठक आयोजित, विकास को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Kanwas, Kota | Jul 5, 2025 कनवास के राजकीय महाविद्यालय सभागार में पूर्व छात्र समिति की प्रथम बैठक शनिवार शाम करीब 5 बजे आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत प्राचार्य जयश्री राठौर एवं समिति अध्यक्ष अर्जुन अबीद द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सहायक आचार्य डॉ. पी. एल. नारेड़ा ने पूर्व छात्र समिति के उद्देश्यों को पढ़कर सुनाया।