सिरसागंज: गांव भदेसरा में एक शख्स को मोहल्ले के लोगों ने मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
थाना सिरसागंज क्षेत्र में गांव भदेसरा निवासी एक शख्स आकाश के साथ पड़ोस के कुछ लोगों ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसके मोहल्ले के ही कुछ लोग आकर उसे गाली गलौज देने लगे। जिसका विरोध किए जाने पर इन लोगों ने शख्स के साथ मारपीट शुरू कर दी और ईंट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया।