बड़गांव: शोभागपुरा में दर्दनाक हादसा: वाहन की चपेट में आए दो मासूम पिल्ले, मौके पर ही हुई मौत, पशु प्रेमियों में उबाल
उदयपुर जिले के शोभागपुरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,जिसमें एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे दूध पी रहे दो मासूम पिल्लों को बेरहमी से कुचल दिया। यह वीभत्स घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को समझ नही आया