बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में मासिक ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति एवं जनसुनवाई का हुआ आयोजन
कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में मासिक जनसुनवाई संपन्न। दरअसल जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में मासिक जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं जनसुनवाई का आयोजन हुआ। कलेक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।