बड़गांव: राष्ट्रीय सुरक्षा व सेना के शौर्य को समर्पित भाजपा की नागरिक तिरंगा रैली की 16 मई को उदयपुर टाउनहॉल से होगी भव्य शुरुआत
उदयपुर,राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के शौर्य को समर्पित नागरिक तिरंगा रैली 16 मई को शाम 4 बजे टाउनहॉल परिसर से प्रारंभ होगी। रैली में सर्व समाज, व्यापारी, सामाजिक-धार्मिक संगठन, स्कूली व कॉलेज छात्र-छात्राएं, पूर्व सैनिक, साधु-संत, वकील, डॉक्टर, उद्योगपति व आम नागरिक भाग लेंगे।यह यात्रा टाउनहॉल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन् टाउन हाल आयेगी