बड़गांव: VDO पर JTA संग मारपीट करने का लगा आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर तकनीकी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में CEO को दिया ज्ञापन
उदयपुर की खेरवाड़ा पंचायत समिति में महिला VDO द्वारा JTA प्रदीप सेन से मारपीट का मामला सामने आया। पूर्व में लगे आरोपों में क्लीन चिट मिलने के बाद सेन ड्यूटी पर लौटे थे, तभी VDO ने डंडे से हमला किया। घटना के विरोध में तकनीकी कर्मचारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला परिषद CEO को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।