बड़गांव: सर्वर स्लो और अव्यवस्थाओं के कारण नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों को आ रही समस्या
#jansamasya
उदयपुर नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को धीमे सर्वर और अव्यवस्थाओं के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीन दस्तावेज के लिए घंटों कतारें लग रही हैं। भीषण गर्मी में बैठने और पानी की भी सुविधा नहीं। नागरिकों ने जल्द सुधार की मांग की है। निगम प्रशासन ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।